1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मोदी जायेंगे गुजरात, जनता खुद की बेटी को सौंपेगी बागडोर: मायावती

मोदी जायेंगे गुजरात, जनता खुद की बेटी को सौंपेगी बागडोर: मायावती

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2017 08:32 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 08:34 pm IST

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश): बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं को उत्तर प्रदेश की जनता का गोद लिया बेटा बताने के बयान को खारिज करने के अंदाज में आज कहा कि राज्य की

mayawati- India TV Hindi
mayawati

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश): बसपा मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं को उत्तर प्रदेश की जनता का गोद लिया बेटा बताने के बयान को खारिज करने के अंदाज में आज कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें वापस गुजरात भेजने और खुद की बेटी (मायावती) को सत्ता की बागडोर सौंपने का मान बना लिया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मायावती ने यह बात आज यहां स्थानीय मण्डी समिति के मैदान में आयोजित चुनावी रैली में कही। उन्होंने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में जमा काला धन वापस लाकर हर गरीब के खाते में 15 लाख रूपए भेजने और गरीबों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, पर उसे पूरा नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जब अपना वादा पूरा नहीं कर पाये तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए नोटबंदी का अति जन पीड़ादायक फैसला ले लिया, जिससे लाखों करोड़ों लोग बेरोजगार हो गये।

बसपा मुखिया ने सपा पर तीखे तीर चलाते हुए कहा कि इस बार सपा के बबुआ (अखिलेश) को ठीक करने के लिए उनके चाचा शिवपाल ही काफी हैं। दोनों एक दूसरे के समर्थकों का काम लगाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सपा की भाभी (डिंपल) भी सपा के भैया को बचा नहीं पायेंगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत