1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कश्मीर घाटी में 30 से ज्यादा टीवी चैनलों पर पाबंदी पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल

कश्मीर घाटी में 30 से ज्यादा टीवी चैनलों पर पाबंदी पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2018 08:46 pm IST,  Updated : Jul 22, 2018 08:46 pm IST

सरकार ने घाटी में पाकिस्तान और सऊदी अरब के 30 से ज्यादा चैनलों पर पाबंदी लगा दी है।

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर घाटी में 30 से ज्यादा टीवी चैनलों पर पाबंदी के फैसले पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि इसकी बजाय सरकार को ऐसे ‘‘पूर्वाग्रही’’ चैनलों की पहचान करनी चाहिए जो ‘‘तनाव भड़काने के लिए’’ गलत बातें प्रसारित करते हैं।

सरकार ने घाटी में पाकिस्तान और सऊदी अरब के 30 से ज्यादा चैनलों पर पाबंदी लगा दी है। उसकी दलील है कि व्यापक जनहित में और अमन-चैन कायम करने के लिए केबल ऑपरेटरों को ऐसे टीवी चैनलों को दिखाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है जिन्हें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अनुमति प्राप्त नहीं है।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए खतरा होने की दलील देकर 30 से ज्यादा टीवी चैनलों पर हाल में लगाई गई पाबंदी सवाल उठाने लायक है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा कदम उठाने की बजाय ऐसे ‘‘पूर्वाग्रही’’ चैनलों की पहचान करनी चाहिए जो देश में तनाव भड़काने और ध्रुवीकरण करने की मंशा से गलत बातें दिखाते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत