1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सीएम योगी और हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक फेसबुक कमेंट करने पर पुलिस ने किया युवक गिरफ्तार, हिन्दू संगठनों ने की थी शिकायत

सीएम योगी और हिन्दू धर्म पर आपत्तिजनक फेसबुक कमेंट करने पर पुलिस ने किया युवक गिरफ्तार, हिन्दू संगठनों ने की थी शिकायत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2018 11:27 am IST,  Updated : Mar 26, 2018 11:27 am IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले एक युवक शादाब को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश के...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। Image Source : PTI

मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले एक युवक शादाब को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, फरह कस्बे के लोगों ने शादाब के खिलाफ साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी युवक मूलतः फिरोजाबाद के गांव एका का रहने वाला है तथा इन दिनों फरह में अपनी बड़ी बहन के घर रह रहा था। 

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार सिंह चौहान ने बताया, रविवार को जब हिन्दूवादी संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट की गई मुख्यमंत्री एवं धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उसके आधार पर कार्यवाही करते हुए शादाब को निजामुद्दीन इण्टर कॉलेज के निकट स्थित उसके जीजा के आवास से गिरफ्तार किया गया। चौहान ने कहा कि शादाब के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा आईटी एक्ट से संबंधित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत