1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: संदिग्ध हालात में घर के बाहर से गायब हुई 6 साल की बच्ची, पुलिस को पार्क में मिला शव

नोएडा: संदिग्ध हालात में घर के बाहर से गायब हुई 6 साल की बच्ची, पुलिस को पार्क में मिला शव

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2021 02:02 pm IST,  Updated : Nov 13, 2021 02:04 pm IST

नोएडा के थाना फेस 2 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें एक 6 वर्षीय बालिका अपने घर के पास एक पार्क में खेल रही थी और वहां से गुम हो गई। इसके बाद परिवार और पुलिस मिलकर बच्ची को तलाश रहे थे।

संदिग्ध हालात में घर...- India TV Hindi
संदिग्ध हालात में घर के बाहर से गायब हुई 6 साल की बच्ची, पुलिस को पार्क में मिला शव Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: नोएडा के श्रमिक कुंज से एक 6 वर्षीय बच्ची संदिग्ध हालात में घर के बाहर से गायब हो गई। परिजनों ने बच्ची को तलाशने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद जब बच्ची को जब ढूंढा गया तो उसका शव एक पार्क में पड़ा मिला। दरअसल थाना फेस 2 स्थित बच्ची शुक्रवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई। घबराए माता पिता ने पुलिस को सूचना दी। वहीं बच्ची की तलाश की गई, तो शनिवार को बच्ची का शव एक पार्क में मिला।

बच्ची को तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई थीं, वहीं परिजन भी तलाश कर रहे थे। बच्ची का शव मिलते ही फेस टू थाना पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने बताया, "थाना फेस 2 में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें एक 6 वर्षीय बालिका अपने घर के पास एक पार्क में खेल रही थी और वहां से गुम हो गई। इसके बाद परिवार और पुलिस मिलकर बच्ची को तलाश रहे थे।"

पुलिस ने बताया, "तलाशने के दौरान फ्लाईओवर के पास बने पार्क में बच्ची का शव बरामद किया गया है। परिजनों ने बच्ची को पहचान लिया है। जांच की प्रथम दृष्टि में कोई दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस फिलहाल हर पहलुओं को तलाशने की कोशिश कर रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"

हालांकि पुलिस के मुताबिक, इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत