1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM योगी संग बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर रखवाए गए, मोबाइलों पर लगाई गई नाम की पर्ची

CM योगी संग बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर रखवाए गए, मोबाइलों पर लगाई गई नाम की पर्ची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2019 05:22 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 05:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को कानून-व्यवस्था पर होने वाली बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर ही रखवा लिए गए।

Mobile phones of officials were kept outside during review...- India TV Hindi
Mobile phones of officials were kept outside during review meeting held by UP CM Yogi Adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार को कानून-व्यवस्था पर होने वाली बैठक से पहले अधिकारियों के फोन बाहर ही रखवा लिए गए। इस दौरान सभी अधिकारियों के मोबाइल ले लिए गए और उनके नाम की पर्ची मोबाइलों पर लगा दी गई।

उप्र में कानून-व्यवस्था पर लगातार उठते सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वह हर जिले के अधिकारियों से एक-एक मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि इस महीने की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों के मोबाइल फोन लाने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हैकिंग और जासूसी के खतरे को देखते हुए यह फैसला किया है। इससे पहले मंत्रियों को मोबाइल फोन लाने की अनुमति थी। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। विपक्षियों ने इसे आजादी पर हमला करार दिया था।

जानकर बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों में होने वाली चर्चा पूरी गंभीरता व बिना किसी व्यवधान के हो। मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच यदाकदा मोबाइल फोन अचानक बजने से बैठक में दिक्कतें आती हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत