1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. AAP की ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी

AAP की ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2021 12:49 pm IST,  Updated : Sep 02, 2021 12:49 pm IST

आम आदमी पार्टी द्वारा बुधवार को गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए।

AAP की ‘तिरंगा यात्रा’...- India TV Hindi
AAP की ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी Image Source : TWITTER- @MSISODIA

नोएडा (उप्र): आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा बुधवार को गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। मामले में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ कर सेक्टर-39 की पुलिस के हवाले किया है। हालांकि, उसके पास से चोरी का कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि आम आदमी पार्टी के नेता अशोक कमांडो ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दर्ज कराई कि वह कल पार्टी द्वारा गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की गई एक तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए सेक्टर-37 गए थे। यात्रा के दौरान मीनाक्षी, मनमोहन, मनजीत भाटी, शंकर, राधिका सहित कई लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए।

उन्होंने बताया कि शक होने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फिरोज नामक एक व्यक्ति को पकड़ा तथा कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसके पास से चोरी का कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत