1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP election 2017: 40 सीटों के लिए मोदी, अखिलेश, मायावती में रस्साकशी

UP election 2017: 40 सीटों के लिए मोदी, अखिलेश, मायावती में रस्साकशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Mar 05, 2017 05:00 pm IST

मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो और रैली करेंगे।

MODI- India TV Hindi
MODI

वाराणसी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और सभी राजनीतिक दल बाक़ी बची 40 सीटों के लिए पूरा दमख़म लगा रहे हैं। इसी सिलसिले में पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सद्सयों के साथ वाराणसी में डेरा जमाए बैठे हैं जो उनका लोकसभा क्षेत्र है। मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो और रैली करेंगे।

प्रधानमंत्री वाराणसी में आज दो चरणों में अपना रोड शो करेंगे। रोड शो के पहले चरण की शुरुआत आज दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन से होगी। रोड शो का काफिला शाम 5.30 बजे काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचेगा। दूसरा चरण शाम 7.30 काशी विद्यापीठ से ही शुरू होगा ये काफिला वाराणसी के कई हिस्सों से होता हुआ डीएलडब्ल्यू पहुंचेगा।

दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष और प्रदेश के मुक्यमंत्री अखिलेश यादव भी आज चंदौली, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, लालगंज और अन्य जगहों पर रैलियां करेंगे। इसी तरह गठबंधन के साथी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी सोनभद्र, मिर्जापुर और जौनपुर में अलग अलग जगहों पर रैलियां करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत