1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दी जान

UP: मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दी जान

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2020 11:19 am IST,  Updated : Sep 25, 2020 11:19 am IST

मुरादाबाद के पुलिस लाइन में एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और मौत को गले लगा लिया। 42 साल के मजहर हुसैन ने 10 दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन की थी।

UP: मुरादाबाद में हेड...- India TV Hindi
UP: मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मुरादाबाद: मुरादाबाद के पुलिस लाइन में एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली और मौत को गले लगा लिया। 42 साल के मजहर हुसैन ने 10 दिनों की छुट्टी के बाद बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन की थी। गुरुवार को उन्होंने खुदकुशी कर ली। घटना के समय मौजूद एक अन्य हेड कांस्टेबल पीतांबर सिंह ने कहा, मैं ड्यूटी से लौटा ही था और अपने दोपहर के भोजन के बाद बैरक में लेट गया। मजहर भी कुछ ही मीटर की दूरी पर अपने बिस्तर पर लेटा हुआ था। अचानक मुझे एक बंदूक की आवाज सुनाई दी। शुरू में मुझे लगा कि यह कांच के टूटने की आवाज थी, लेकिन जब मैंने करीब से देखा तो पता चला कि हुसैन खून से लथपथ हैं।

आईजी (मुरादाबाद रेंज) रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार आनंद सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। ये सभी पुलिस लाइंस में एक बैठक में मौजूद थे।

आईजी रमित शर्मा ने कहा, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिवार को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उस समय मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं जिन्होंने मौत से पहले हुसैन से बात की थी।

हुसैन बरेली के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार पीलीभीत में रहता था। हुसैन पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत