1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी शासन के दौरान यूपी में लगाए गए 1 अरब से अधिक पौधे

योगी शासन के दौरान यूपी में लगाए गए 1 अरब से अधिक पौधे

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2021 02:42 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 02:42 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में 2017-18 से 2020-21 तक एक अरब से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

योगी शासन के दौरान...- India TV Hindi
योगी शासन के दौरान यूपी में लगाए गए 1 अरब से अधिक पौधे Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में 2017-18 से 2020-21 तक एक अरब से अधिक पौधे लगाए गए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार, राज्य में जलवायु परिवर्तन शमन, स्वच्छ हवा और कार्बन सिक्वेस्ट्रेटिग के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हरित अभियान चलाया गया है।

सरकार द्वारा किए गए वृक्षारोपण साल 2017-2018 में सरकार ने 5.71 करोड़ पौधे लगाए जबकि 2018-2019 में लगाए गए पौधे 11.77 करोड़ थे। 2019-2020 में लगाए गए पौधों की संख्या 22.59 करोड़ और अगले वर्ष 25.97 करोड़ थी। इस वर्ष वृक्षारोपण का लक्ष्य 30 करोड़ है जो बढ़कर 95.94 करोड़ हो गया है।

विभागीय वृक्षारोपण के अलावा, नागरिकों और किसानों ने भी इस अभियान में योगदान दिया है और पिछले पांच वर्षों में पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं, जिससे एक अरब से अधिक वृक्षारोपण हुआ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत