1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी मछली मफिया पारसनाथ सोनकर की करोड़ों की संपत्ति जब्त

मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी मछली मफिया पारसनाथ सोनकर की करोड़ों की संपत्ति जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 08:22 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 08:22 pm IST

मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी व मछली मफिया पारसनाथ सोनकर पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पारस सोनकर की अपराध व अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त की गई है।

Mukhtar Ansari gang aide parasnath sonkar property Seized - India TV Hindi
Mukhtar Ansari gang aide parasnath sonkar property Seized  Image Source : FILE

लखनऊ। मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी व मछली मफिया पारसनाथ सोनकर पर पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पारस सोनकर की अपराध व अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत जब्त की गई है। संगठित अपराध के विरूद्ध अभियान को गति देते हुए मऊ पुलिस व प्रशासन ने मुख्तार गिरोह के नजदीकी गैंगेस्टर अपराधी पारसनाथ सोनकर पुत्र जगरनाथ सोनकर निवासी इदारतगंज थाना मुहम्मदाबाद मऊ की अपराध व अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने जब्त कर ली है। जब्त की गई सम्पत्ति का कुल बाजार मूल्य 08 करोड़ 17 लाख रुपया है।  

20 जून 2020 को थाना मुहम्दाबाद पर विधि विरूद्ध मछली के कारोबार को लेकर पारसनाथ सोनकर व उसके दो साथियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पारसनाथ सोनकर का जुड़ाव मुख्तार अंसारी गिरोह से रहा है एवं इस व्यवसाय से अर्जित धन को इस गैंग के गुर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि मछली माफिया पारसनाथ सोनकर 25 हजार रूपया का इनाम भी घोषित किया गया है।

जानिए जब्त की गई सम्पत्ति का विवरण

1. आरजी नं0 852, रकबा 0.0095 हेक्टेयर।

2. आरजी नं0 681, रकबा 140 वर्गमी.। 
3. आरजी नं0 781 रकबा 313 वर्गमी.। 
4. जमालपुर आबादी रकबा 157 वर्गमी.। 
5. आरजी नं0 781 रकबा 211 वर्गमी.। 
6. जमालपुर आ0नं0 781 रकबा 211 वर्गमी.। 
7. मौजा वलीदपुर आ0न0 3342 रकबा 0.087 हेक्टेयर।
जब्त भूमी का कुल बाजार मूल्य 06 करोड़ 95 लाख रूपए। 

वाहन- 

1. मेस्ट्रों  यूपी 54 एए 9971
2. बोलेरों यूपी 54 एटी 1417
3. बोलेरों पिकप यूपी 54 टी 3395
4. स्कार्पियों यूपी 54 आर 9444
5. बोलेरों पिकप यूपी 54 एटी 3053
6. टाटा पिकप यूपी 54 एटी 1777
7. बोलेरों पिकप यूपी 54 टी 6486
8. बोलेरों पिकप यूपी 54 टी 5950
9. बोलेरों पिकप यूपी 54 टी 5951 
10. बोलेरो पिकप यूपी 54 टी 9172
11. टाटा ट्रक यूपी 54 टी 8728 
12. बोलेरों पिकप यूपी 54 टी 4989 
13. बोलेरों पिकप यूपी 65 बीटी 7226 
(जब्त वाहनों का कुल बाजार मूल्य 01 करोड़ 22 लाख 50 हजार रूपया) 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत