1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election 2017: मुलायम ने कहा, कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ें सपा कार्यकर्ता

UP Election 2017: मुलायम ने कहा, कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ें सपा कार्यकर्ता

 Written By: IANS
 Published : Jan 31, 2017 08:28 am IST,  Updated : Jan 31, 2017 08:28 am IST

लखनऊ/नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस ने देश में राज किया है

Mulayam Singh Yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav

लखनऊ/नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस ने देश में राज किया है और वह प्रदेश के पिछड़ा होने में मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि हमारी मर्जी के खिलाफ यह गठबंधन हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन में कांग्रेस के लिए छोड़ी गई 105 सीटों पर नामांकन दाखिल करने की बात कही है।

मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की सीटों पर नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि सपा को कांग्रेस के खिलाफ लड़कर खड़ा किया है। इसलिए, वह गठबंधन के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

मुलायम ने कहा कि वह अभी भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस गठबंधन के खिलाफ समझाने की कोशिश कर रहे हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि यह गठबंधन पार्टी को खत्म कर देगा। क्योंकि, कांग्रेस के हिस्से में आई सीटों पर सपा का कोई उम्मीदवार नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार अपने नजदीकियों के टिकट कटने से मुलायम सिंह बहुत दुखी हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत