1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के अस्पताल से छुट्टी मिली, लखनऊ लौटे

मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के अस्पताल से छुट्टी मिली, लखनऊ लौटे

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 07:07 pm IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जहां उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था।

Mulayam Singh Yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav (File Photo)

गुरुग्राम: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जहां उन्हें दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। सपा के सूत्रों ने बताया कि मेदांता अस्पताल में यादव की मेडिकल जांच हुईं और अब वह लखनऊ लौट गए हैं। सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को सोमवार को लखनऊ से लाया गया था और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले रविवार को 79 वर्षीय यादव का रक्त शर्करा स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में मुलायम सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर सेहत के बारे में जानकारी ली थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत