1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्नी को फोन पर तीन तलाक देकर साली के साथ भागा पति

पत्नी को फोन पर तीन तलाक देकर साली के साथ भागा पति

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2017 01:49 pm IST,  Updated : May 03, 2017 01:49 pm IST

देशभर में जहां तीन तलाक के मसले पर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में मुस्लिम महिलाएं भी इसके विरोध में उतरने लगी हैं। परंतु उनको डर ऐसा है कि कैमरे पर बोलना तलाक का सबब न बन जाए।

Triple Talaq- India TV Hindi
Triple Talaq

नई दिल्ली: देशभर में जहां तीन तलाक के मसले पर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में मुस्लिम महिलाएं भी इसके विरोध में उतरने लगी हैं। परंतु उनको डर ऐसा है कि कैमरे पर बोलना तलाक का सबब न बन जाए। ऐसा ही तीन तलाक को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। (जब टिफिन लेकर कैबिनेट की बैठक में पहुंचे सभी मंत्री तो मुख्यमंत्री ने....)

मामला मैनपुरी का है जहां एक युवक पत्नी को तीन तलाक दे कर साली के साथ फरार हो गया है। युवक की मंशा साली से निकाह करने की है। अब पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है लेकिन वह मामला नहीं दर्ज करवाना चाहती क्योंकि उसे डर है कि ऐसा करने पर उसका पति उसे तलाक दे कर उसे छोड़ देगा।

पूरा मामला यूपी के मैनपुरी सदर कोतवाली के ग्राम कडेरा हार का है। जहां के रहने वाले असगर अली की शादी 6 साल पहले फर्रूखाबाद जिले के घुंडीनगरा गांव निवासी मुस्कान के साथ हुई थी। मुस्कान के 2 बच्चे हैं। मुस्कान का कहना है कि उसके शौहर असगर अली के साली से अवैध संबंध हैं। वो साली से शादी करना चाहता है। अगर मैं उसे रोकती हूं तो वो मुझे घर में नही रहने देंगे। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि मेरा पति सिर्फ मेरा ही रहे।

वहीं मुस्कान की मां ने बताया कि मेरा दमाद असगर मेरी छोटी लड़की को लेकर चला गया है। मैं 6 दिन से अपनी बेटी के घर पर हूं। मैं इतना चाहती हूं कि मेरी लड़की मुझे वापस मिल जाए ताकि मेरी दूसरी बेटी का भी घर बर्बाद न हो और उसकी भी कहीं दूसरी जगह शादी कर सकूं। वहीं मुस्कान भी यही चाहती है कि उसकी बहन सकुशल उसके घर चली जाए और उसका पति वापस घर लौट आए। यह एक ऐसा हैरान करने वाला मामला है जिसने कई जिंदगियो को उलझा कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर

भाजपा के पूर्व मंत्री की बेटी ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 12 लाख हैं चाहने वाले

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत