1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरे राम मंदिर आंदोलन से बीजेपी ने मारी बड़ी छलांग: कटियार

मेरे राम मंदिर आंदोलन से बीजेपी ने मारी बड़ी छलांग: कटियार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 26, 2017 01:11 pm IST,  Updated : Jan 26, 2017 01:11 pm IST

फैजाबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार अभी प्रियंका गांधी पर उनके विवादित बयान से ऊबरे भी न थे कि उन्होंने एक और बयान दे डाला। कटियार ने दावा किया कि राम मंदिर

Vinay Katiyar- India TV Hindi
Vinay Katiyar

फैजाबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार अभी प्रियंका गांधी पर उनके विवादित बयान से ऊबरे भी न थे कि उन्होंने एक और बयान दे डाला। कटियार ने दावा किया कि राम मंदिर आंदोलन करीब 30 साल पहले मेरे द्वारा शुरू किया गया था जो भाजपा के लिए इतनी बड़ी छलांग का आधार बना। 

आपको बता दें कि कल कटियार ने प्रियंका गांधी पर एक बेतुकी टिप्पणी कर दी जिससे वे विवादों में आ गये हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में उनका नाम है। इसपर जब उनसे सवाल पूछा गया, तो उन्होंने यह कह दिया कि उनके आने से क्या फर्क पड़ेगा, उनसे सुंदर भी कई महिलाएं हैं जो स्टार प्रचाकर हैं, कई अभिनेत्री हैं, कलाकार हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि 'प्रियंका उतनी भी खूबसूरत नहीं हैं जितना लोग प्रचारित करते हैं, इससे भी ज्यादा खूबसूरत महिलाएं हैं जो उनसे ज्यादा भीड़ जुटा सकती हैं। स्मृति ईरानी खड़ी हो जाती हैं तो भीड़ जुटा लेती हैं, अच्छा भाषण भी देती हैं।' 

उन्होंने कहा है कि राम मंदिर का मामला हमेशा जीवित रहेगा। यह पार्टी का बुनियादी मुद्दा है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कल कहा था कि उनका बयान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से संबंधित नहीं है, लेकिन किसी भी कीमत पर अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनाया जाएगा। यह भाजपा का बुनियादी मुद्दा है और पार्टी इसे छोड़ नहीं सकती है। 

कटियार ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा राज्य के विधानसभा चुनाव से जोड़ने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह एक पुराना मामला है। मंदिर का निर्माण नहीं होने तक इसे निश्चित रूप से बार-बार उठाया जाता रहेगा। 

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने हाल में ही कहा था कि चुनाव कानून प्रावधान के तहत धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय अथवा भाषा के आधार पर मतदान की अपील करना भ्रष्ट आचरण माना जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर मुद्दे पर कटियार का बयान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें मौर्या ने कथित तौर कहा था कि यदि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत से आती है, तो अयोध्या में एक विशाल मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 

मौर्या ने कहा था, राम मंदिर आस्था का विषय है। यह दो माह में बनने वाला नहीं हैं। यदि भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आती है तो चुनाव के बाद मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत