1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नरेंद्र मोदी का नेतृत्व दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व: अमित शाह

नरेंद्र मोदी का नेतृत्व दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व: अमित शाह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2017 04:23 pm IST,  Updated : May 02, 2017 07:33 pm IST

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व है।

Amit shah - India TV Hindi
Amit shah Image Source : ANI

लखनऊ: बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेतृत्व है। उन्होंने कहा यूपी की जनता ने यूपी में परिवर्तन के लिए जनादेश दिया है। अब यूपी के संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी बीजेपी की है। 

उन्होंने कहा कि विजय के साथ विनम्र बनना पड़ेगा और जवाबदेही भी स्वीकार करनी होगी। अमित शाह ने कहा कि हम सपा और बसपा नहीं है। सपा-बसपा से मुक्ति के लिए हमें जनता ने सत्ता सौंपी है। बीजेपी का कार्यकर्ता बीजेपी की संस्कृति के मुताबिक विनम्रता के साथ अपना काम करेगा। 

1950 से पार्टी चल रही है, पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन लगा दिया है। उन्होंने कहा कि 

आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बीजेपी को देशभक्त कार्यकर्ताओं का संगठन बताते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल पर काम किया तब जाकर यह सफलता मिली। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत