1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती के खिलाफ उन्हीं के सिखाए शस्त्र का प्रयोग किया: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

मायावती के खिलाफ उन्हीं के सिखाए शस्त्र का प्रयोग किया: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 12, 2017 06:02 pm IST,  Updated : May 12, 2017 06:02 pm IST

बीएसपी से निष्कासित नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज फिर मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि मैंने खुद को और अपने परिवार को मायावती के प्रकोप से बचाने के लिए सच को सामने रखा है।

Naseemuddin siddiqui- India TV Hindi
Naseemuddin siddiqui

लखनऊ: बीएसपी से निष्कासित नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज फिर मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि मैंने खुद को और अपने परिवार को मायावती के प्रकोप से बचाने के लिए सच को सामने रखा है। मायावती यही चाहती थीं कि मैं अपनी संपत्ति और अपने परिवार की संपत्ति इनके नाम कर देता। मुझे साजिश के तहत परिवार के साथ सड़क पर खड़ा करना चाहती थीं। 

नसीमुद्दीन ने कहा कि मैंने इन्हीं के सिखाए हुए शस्त्र का प्रयोग इनके खिलाफ किया है तो क्या गलत किया। फोन टैपिंग की कला मुझे उन्होंने ही सिखाई। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कल मायावती के प्रेस कॉन्फेंस पर कहा कि इसमें केवल झूठ-फरेब और साजिश की बातें रखी गई। 

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि कांशीराम जी के समय से ही मायावती ने अबतक पार्टी के हजारों कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराधार और अनर्गल आरोपों के आधार पर अपमानित कर पार्टी से बाहर किया है। सिद्दीकी ने बताया कि यह उनकी फितरत रही है जिससे बचने के लिए मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात लोगों के सामने रखी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत