1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: आज होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, 7 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

उत्तर प्रदेश: आज होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, 7 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 05:36 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में आज विस्तार होने जा रहा है। कहा जा रहा कि सीएम योगी के मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। सू

new ministers to be inducted in yogi government today उत्तर प्रदेश: आज होगा योगी कैबिनेट का विस्तार,- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: आज होगा योगी कैबिनेट का विस्तार, शाम 6 बजे होगा शपथ ग्रहण Image Source : AP

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में आज विस्तार होने जा रहा है। कहा जा रहा कि सीएम योगी के मंत्रिमंडल में 7 नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिन नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है, उनमें जितिन प्रसाद, संजय निषाद, बेबी रानी मौर्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान शामिल हैं। इसके अलावा संगीता बिंद बलवंत और जेपीएस राठौर भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। नए मंत्रियों को लेकर पलटू राम, संजय गौड़ और धर्मवीर प्रजापति के नाम की भी चर्चा है।

राजभवन से मिली सूचना के अनुसार रविवार शाम साढ़े पांच बजे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजभवन के गांधी सभागार में होगा। मौजूदा समय में राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्‍वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री हैं। राज्य विधानसभा में सदस्‍यों की संख्‍या 403 होने की वजह से नियमानुसार 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं, लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ 53 मंत्री हैं और सात पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार व फेरबदल के बाद से ही बढ़ गई थी।

पंजाब- चन्नी कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे मंत्री

उत्तर प्रदेश में जहां मंत्रिमंडल विस्तार होना है तो वहीं आज पंजाब में नव गठित चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नीत मंत्रिमंडल में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नीत सरकार में शामिल रहे पांच मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाये जाने की संभावना है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों की अंतिम सूची तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने के बाद चन्नी ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार शाम साढ़े चार बजे नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

दिल्ली से लौटने के कुछ घंटे बाद ही चन्नी ने राज्यपाल से मुलाकात की। दिल्ली में उन्होंने नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों को लेकर पार्टी के आलाकमान के साथ अंतिम चरण की चर्चा की। सूत्रों के अनुसार परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत