1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अब उगते सूरज के साथ कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, सूर्योदय से पहले खुलेगा

अब उगते सूरज के साथ कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, सूर्योदय से पहले खुलेगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2018 06:56 pm IST,  Updated : Jan 23, 2018 06:56 pm IST

दुनिया के सात अजूबों में एक विश्व धरोहर ताजमहल गुरुवार से पर्यटकों के लिए 30 मिनट पहले खुलेगा।

Taj mahal- India TV Hindi
Taj mahal

आगरा: दुनिया के सात अजूबों में एक विश्व धरोहर ताजमहल गुरुवार से पर्यटकों के लिए 30 मिनट पहले खुलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कहा कि 17वीं शताब्दी की धरोहर की प्राकृतिक प्रकाश में सुरक्षा जांचों के लिए गुरुवार से आधे घंटे पहले खोला और आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा। सूर्योदय से आधे घंटे पहले खोले जाने से पर्यटक उगते सूरज के साथ ताज का दीदार कर सकेंगे जो उनके लिए एक यादगार अनुभव होगा। ASI प्रमुख भुवन विक्रम ने कहा कि यह निर्णय पर्यटकों की लगातार आने वाली मांगों को देखते हुए लिया गया है।

सौ साल से अधिक पुराना यह नियम वर्तमान में ताजमहल में भी लागू है। अब सोमवार को एएसआइ आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि ASI ताज में 15 साल से कम आयु के बच्चों सहित दैनिक 40,000 पर्यटकों को ही प्रतिदिन प्रवेश की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इस पर अगले महीने घोषणा होने की संभावना है। टिकट की दरों में भी बदलाव किया जाएगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत