1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर जिले में कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक किया गया

गौतमबुद्ध नगर जिले में कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक किया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2020 10:44 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 11:21 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु रात्रि कर्फ्यू का समय रात्रि 08:00 बजे से प्रात: 06:00 बजे तक कर दिया गया है।

Night curfew between 8 pm and 6 am in Gautam Buddh Nagar- India TV Hindi
Night curfew between 8 pm and 6 am in Gautam Buddh Nagar Image Source : PTI / REPRESENTATIVE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के दौरान कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। पहले यह समय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक था। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को मेरठ मंडल में कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी।

ठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देश के आधार पर संक्रमण को रोकने के लिए आज से रात्रि कर्फ्यू का समय रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवा तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े लोगों के आवागमन की अनुमति है।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गयी है। इसके अलावा संक्रमण के 654 नये मामले भी सामने आये हैं। प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों का अब तक का आंकड़ा 20,000 के पार हो चुका है। प्रदेश के गृह और सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गयी है। 

राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 611 हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज संक्रमण के 654 नये मामले आये हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 20193 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि उनमें से 13119 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। राज्य में गत एक जून से ‘अनलॉक वन’ की शुरुआत के बाद से संक्रमण के 12370 मामले सामने आये हैं। 

प्रदेश में एक जून तक कुल 7823 मामले थे और 213 लोगों की मौत हुई थी जो आंकड़ा अब 611 हो गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर, इटावा और फर्रुखाबाद में दो-दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, बरेली, मैनपुरी तथा ललितपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 85 मौतें आगरा में हुई हैं। 

प्रदेश में इस वक्त 6463 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। अब तक 13119 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। आज 533 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। अवस्थी ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर में 16521 नमूनों की जांच की गई। अब तक छह लाख 20 हजार 954 जांच हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक 18 लाख 53 हजार 663 लोगों की ट्रैकिंग की गयी है। उनमें से 1623 लोगों में कोई न कोई लक्षण पाया गया है और इनमें से 1219 की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 217 संक्रमित पाये गये हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत