1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटकता मिला, सेक्टर 12 की घटना

नोएडा में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटकता मिला, सेक्टर 12 की घटना

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 08:01 am IST,  Updated : Aug 09, 2020 08:01 am IST

निजी कंपनी में काम करने वाली 20 वर्षीय एक युवती का शव नोएडा में शनिवार को उसके किराए के घर में पंखे से लटकता हुआ पाया गया।

Suicide- India TV Hindi
नोएडा में 20 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटकता मिला Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: निजी कंपनी में काम करने वाली 20 वर्षीय एक युवती का शव यहां शनिवार को उसके किराए के घर में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए आत्महत्या की आशंका जताई। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 24 थानांतर्गत सेक्टर 12 में स्थित एक अतिथि गृह से शाम छह बजे घटना की सूचना मिली।

स्थानीय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “दुपट्टे से बंधी हुई युवती की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली। युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी और नोएडा में एक निजी कम्पनी में काम करती थी।” अधिकारी ने कहा, “यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और इस कदम के पीछे के कारण अभी ज्ञात नहीं हैं।”

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत