1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में अब मनमानी नहीं चला सकेंगे एम्बुलेंस वाले, DM ने जारी की रेट लिस्ट

नोएडा में अब मनमानी नहीं चला सकेंगे एम्बुलेंस वाले, DM ने जारी की रेट लिस्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2021 11:57 pm IST,  Updated : May 08, 2021 11:57 pm IST

नोएडा में एम्बुलेंस सर्विसेज की मनमानी पर रोक लगाने के लिए डीएम ने रेट लिस्ट जारी की है।

नोएडा में अब मनमानी नहीं चला सकेंगे एम्बुलेंस वाले, DM ने जारी की रेट लिस्ट- India TV Hindi
नोएडा में अब मनमानी नहीं चला सकेंगे एम्बुलेंस वाले, DM ने जारी की रेट लिस्ट Image Source : PTI

नोएडा: नोएडा में एम्बुलेंस सर्विसेज की मनमानी पर रोक लगाने के लिए डीएम ने रेट लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार, बिना ऑक्सीजन की एम्बुलेंस 1000 रुपये प्रति 10 किलोमीटर और ऑक्सीजन युक्त एम्बुलेंस 1500 प्रति 10 किलोमीटर किराया ले सकेंगी। वहीं, इससे ज्यादा दूरी तय करने पर एंबुलेंस 100 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज कर सकती है।

डीएम द्वारा जारी रेट लिस्ट में वेंटिलेटर एम्बुलेंस की भी किराया तय किया गया है। इसके अनुसार, वेंटिलेटर एम्बुलेंस 2500 प्रति 10 किलोमीटर ले सकती है। इससे अधिक का 200 प्रति किलोमीटर चार्ज कर सकते है। इससे ज्यादा पैसों की मांग करने वाले एम्बुलेंस सर्विस की शिकायत पुलिस से की जा सकती है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत