1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: पेड़ से लटके मिले 2 नाबालिग बहनों के शव

नोएडा: पेड़ से लटके मिले 2 नाबालिग बहनों के शव

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 02:51 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले।

noida-tree-sisters-death- India TV Hindi
noida-tree-sisters-death

नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश में नोएडा के बरोला गांव के लोगों ने शवों को लटके हुए देखा। मृतका की पहचान 18 वर्षीय लक्ष्मी और उसकी 14 वर्षीय बहन निशा के रूप में हुई है। 

पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी हत्या की गई है या फिर उन्होंने आत्महत्या की है। 

एक अधिकारी ने कहा, "हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। साथ ही मामले की जांच को बढ़ाने के लिए हम परिवार से बात करने का प्रयास कर रहे हैं।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत