1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में फिर बढ़े कोरोना केस, 7 नए मरीज आए सामने

नोएडा में फिर बढ़े कोरोना केस, 7 नए मरीज आए सामने

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2021 07:46 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 07:46 am IST

गौतमबुद्ध नगर जनपद में रविवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस के सात नए मरीज सामने आए।

नोएडा में फिर बढ़े...- India TV Hindi
नोएडा में फिर बढ़े कोरोना केस, 7 नए मरीज आए सामने Image Source : PTI

नोएडा (उप्र): गौतमबुद्ध नगर जनपद में रविवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कोरोनावायरस के सात नए मरीज सामने आए। अब तक जिले में कोविड-19 से 63,075 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों एवं पृथक-वास में 33 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 62,578 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 466 मरीजों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए वे आपस में दूरी बनाकर रखें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत