1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Tokyo Paralympic: सुहास एलवाई के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पत्नी ऋतु ने कही ये बात

Tokyo Paralympic: सुहास एलवाई के सिल्वर मेडल जीतने के बाद पत्नी ऋतु ने कही ये बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2021 08:39 am IST,  Updated : Sep 06, 2021 11:48 am IST

ऋतु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे लिए वो जीत चुके हैं, उन्होंने बहुत अच्छा खेला और देश का नाम रोशन किया है। हमें उन पर गर्व है। ये पूरे देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है।

Noida DM Suhas LY wife Rithu Suhas first reaction after his win at Tokyo Paralympics Tokyo Paralympi- India TV Hindi
Tokyo Paralympic: नोएडा के डीएम के सिल्वर जीतने के बाद पत्नी ऋतु का पहला रिएक्शन Image Source : ANI

नोएडा. नोएडा के डीएम सुलास एलवाई ने टोक्यो पैरालंपिक में देश का नाम रोशन किया है। टोक्यो पैरालंपिक में सुहास के हाथ सिल्वर मेडल लगा। सुहास को राष्टप्रति, प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े लोगों ने बधाई दी है।  उनकी पत्नी ऋतु भी उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। ऋतु ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे लिए वो जीत चुके हैं, उन्होंने बहुत अच्छा खेला और देश का नाम रोशन किया है। हमें उन पर गर्व है। ये पूरे देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है।

सुहास एलवाई की मां जयाश्री ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है, उन्होंने बड़ी सफलता पाई है। मैंने उनके मैच का आनंद लिया। वह बचपन से खेल में सक्रिय थे और पढ़ाई में भी शानदार थे। भारत को उनपर गर्व है। उन्होंने कहा, "उन्होंने आज भारत को गौरवान्वित किया है। यह हमारे लिए खुशी का पल है। एक माँ होने के नाते मुझे उन पर बहुत गर्व है।"

पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

टोक्यो में देश का नाम रोशन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सेवा और खेल का अद्भुत संगम! नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने अपने असाधारण खेल प्रदर्शन की बदौलत हमारे पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। बैडमिंटन में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान सुहास एलवाई को बधाई देते हुए कहा, "नोएडा के डीएम सुहास एल.यथिराज ने पैरालंपिक में रजत पदक जीता है इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। मुझे प्रसन्नता है कि अपने प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करने के साथ ही उन्होंने पैरालंपिक में भी बड़ी सफलता प्राप्त की है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत