1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में बुलेट बाइक के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

नोएडा में बुलेट बाइक के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2020 03:26 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 04:30 pm IST

नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित बुलेट मोटरसाइकिल के शोरूम में शनिवार दोपहर को अचानक भयंकर आग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

Fire in Bullet Showroom Noida latest News- India TV Hindi
Representational pic

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित बुलेट मोटरसाइकिल के शोरूम में शनिवार दोपहर को अचानक भयंकर आग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 में रॉयल इनफील्ड (बुलेट मोटरसाइकिल) का शोरूम है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उक्त शोरूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। सीएफओ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में लाखों रुपए का सामान तथा मोटरसाइकिलें जल कर खाक हो गईं। पुलिस आग से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत