1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में बॉल पेन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गार्ड की झुलसने से मौत

नोएडा में बॉल पेन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गार्ड की झुलसने से मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 10, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 12:28 pm IST

नोएडा के सेक्टर 63 स्थित बॉल पेन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी वजह से कंपनी के एक सिक्युरिटी गार्ड की आग में झुलसने से मौत हो गई है।

Noida: One dead after fire broke at a factory in Sector-63...- India TV Hindi
Noida: One dead after fire broke at a factory in Sector-63 last night Image Source : TWITTER

नोएडा (उ.प्र.): नोएडा के सेक्टर 63 स्थित बॉल पेन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी वजह से कंपनी के एक सिक्युरिटी गार्ड की आग में झुलसने से मौत हो गई है। फैक्ट्री में आग देर रात करीब 2 बजे लगी, जिसके बाद सूचना पर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

तीन मंजिला इस इमारत में आग बुरी तरह फैल गई थी, जिसकी चपेट में आने से 23 वर्षीय सिक्युरिटी गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, "थाना फेस- 3 क्षेत्र के एच-90, सेक्टर 63 में एच. एम. ट्विस्ट कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बॉल पेन बनाने की फैक्ट्री है। जिसमे एक व्यक्ति की झुलसने से मृत्यु हुई है।"

आग लगने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना के वक्त कंपनी में आग बुझाने के उपकरण काम कर रहे थे या नहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत