1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पार्किंग विवाद: महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दो बाउंसर गिरफ्तार

पार्किंग विवाद: महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दो बाउंसर गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 02:55 pm IST

नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर 18 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो बाउंसरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पार्किंग विवाद: महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दो बाउंसर गिरफ्तार- India TV Hindi
पार्किंग विवाद: महिला के साथ मारपीट करने के मामले में दो बाउंसर गिरफ्तार

नोएडा (उत्तर प्रदेश): थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो बाउंसरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला अपने मित्र के साथ रविवार दोपहर को सेक्टर 18 के बाजार में अपनी कार पार्क कर के खरीदारी करने गई। तभी बहुमंजिला पार्किंग में तैनात बाउंसर उसकी कार उठा ले गए।

राकेश सिहं ने बताया कि महिला बहुमंजिला पार्किंग जा कर जब कार लौटाने की मांग की तो बाउंसरों ने पर्ची कटवाने पर जोर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने बाउंसरो पर मारपीट करने और कार को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।

महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। सिहं ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो बाउंसर शिवम शर्मा तथा शिवम बाजपाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत