1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा पुलिस ने बाइकें लूटने वाले को पैर में गोली मार किया गिरफ्तार, अस्पताल में हो रहा इलाज

नोएडा पुलिस ने बाइकें लूटने वाले को पैर में गोली मार किया गिरफ्तार, अस्पताल में हो रहा इलाज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2021 09:59 am IST,  Updated : Sep 04, 2021 01:58 pm IST

नोएडा पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और चोर की मोटरसाइकिल बरामद की है।

https://twitter.com/noidapolice- India TV Hindi
Noida Police Image Source : HTTPS://TWITTER.COM/NOIDAPOLICE

नोएडा. गौतमबुद्धनगर पुलिस के थाना फेस-3 ने बाइकें लूटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल कल रात फेस-3 थाने के अंतर्गत आने वाले बहलोलपुर पुस्ता रोड पर नोएडा पुलिस की बाइकें लूटने वाले दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान पुलिस ने गाजियाबाद की सुदामापुरी कॉलोनी के रहने वाले बदमाश अनीस पुत्र अली को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना फेस-3 की पुलिस शुक्रवार रात को हर रोज की तरफ पुस्ता रोड बहलोलपुर पर पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे दो संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा भी बदमाशों की फायरिंग के जवाब दिया गया, जिसमें एक गोली अनीस के पैर में लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

नोएडा पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और चोर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बदमाश अनीस के दूसरे साथी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और उसकी तलाश जारी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत