1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown जैसी पाबंदियों का सख्ती से पालन करा रही नोएडा पुलिस

Lockdown जैसी पाबंदियों का सख्ती से पालन करा रही नोएडा पुलिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 11, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 05:28 pm IST

लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का अनुपालन कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस सख्ती से तैनात है और आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के अलावा किसी को आवागमन के अनुमति नहीं दे रही है।

Lockdown जैसी पाबंदियों का...- India TV Hindi
Lockdown जैसी पाबंदियों का सख्ती से पालन करा रही नोएडा पुलिस Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू हुई लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का अनुपालन कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस सख्ती से तैनात है और आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के अलावा किसी को आवागमन के अनुमति नहीं दे रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जैसी पाबंदिया घोषित की हैं। उन्होंने बताया कि इसके तहत नोएडा और दिल्ली सीमा को भी सील किया गया है। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। आवश्यक सेवाओं तथा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई से जुड़े लोगों को छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय भी खुले हैं। ऐसे कार्यालय के कर्मचारियों के लिए उनका पहचान पत्र ही पास माना जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत