1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना, मच गया हड़कंप

जब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना, मच गया हड़कंप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2021 11:32 am IST,  Updated : Jan 22, 2021 11:32 am IST

बम रखे होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रास्ता डायवर्ट करवाया। बाद में जांच में पता लगा कि सड़क पर रखी ये वस्तु कोई बम नहीं है। पुलिस ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया।

noida sector 63 bomb probe scare threat जब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना,- India TV Hindi
जब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना, मच गया हड़कंप Image Source : INDIA TV

नोएडा. गणतंत्र दिवस से पहले आज यूपी के नोएडा में बम मिलने की एक खबर ने पुलिस समेत सभी के होश उड़ा दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,नोएडा के सेक्टर-63 में एक अस्पताल के बाहर  एक पैकेट में पुलिस को बम होने की सूचना दी मिली, जिसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और bomb squad को भी बुलाया गया।

पढ़ें- कब होंगे यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम? ये रही पूरी जानकारी

पढ़ें- Kisan Andolan: हरियाणा पुलिस ने छुट्टियां रद्द की, ट्रैक्टर रैली को देखते हुए लिया गया फैसला

इस दौरान पुलिस ने तुरंत रास्ता डायवर्ट करवाया। बाद में जांच में पता लगा कि सड़क पर रखी ये वस्तु कोई बम नहीं है। पुलिस ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया। गौतमबुद्धनगर पुलिस के कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63 इलाके में एक संदिग्ध डिवाइस रखी हुई थी। सूचना मिलते ही हमने पूरे इलाके को खाली करवाया और घेराबंदी की और तुरंत एक्सपर्ट टीम को यहां बुलाया।

पढ़ें- उत्तर रेलवे ने दी सौगात, इन रूट पर चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, यहां है पूरी जानकारी
पढ़ें- भारत-अमेरिका संबंधों पर बायडेन सरकार की तरफ से की कही गई अहम बात

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत