1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: एक कंपनी के अधिकारियों ने चोरी के शक में 3 कर्मचारियों को बनाया बंधक, मारपीट की

नोएडा: एक कंपनी के अधिकारियों ने चोरी के शक में 3 कर्मचारियों को बनाया बंधक, मारपीट की

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2021 11:57 am IST,  Updated : Nov 01, 2021 12:23 pm IST

नोएडा के सेक्टर-59 स्थित ‘पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ के अधिकारियों ने यहां काम करने वाले सनी, विशाल और मनोज से कुछ सामान चोरी होने के मामले में पूछताछ की। तीनों ने चोरी करने से इनकार किया तो, कथित तौर पर उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई।

नोएडा: चोरी के शक में...- India TV Hindi
नोएडा: चोरी के शक में एक कंपनी के अधिकारियों ने 3 कर्मचारियों को बनाया बंधक, मारपीट की Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा (उप्र): नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी के अधिकारियों ने चोरी करने के संदेह में तीन कर्मचारियों को कथित तौर पर बंधक बनाकर, उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-58 थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को बताया कि सेक्टर-59 स्थित ‘पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ के प्रशासनिक एवं सुरक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह और अन्य अधिकारी देवेंद्र ने कंपनी में काम करने वाले सनी, विशाल और मनोज से कुछ सामान चोरी होने के मामले में पूछताछ की।

तीनों ने चोरी करने से इनकार किया तो, कथित तौर पर उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद कर्मचारियों ने थाना सेक्टर-58 में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने दिलबाग सिंह और देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी एक अन्य कर्मचारी की पुलिस तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत