1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बेटी को जहर दे कर मां ने की आत्महत्या, उत्तर प्रदेश के नोएडा का मामला

बेटी को जहर दे कर मां ने की आत्महत्या, उत्तर प्रदेश के नोएडा का मामला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 02:55 pm IST

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाले शिवम चौहान का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी ढाई वर्ष की बेटी थी।

नोएडा में एक महिला ने...- India TV Hindi
नोएडा में एक महिला ने अपनी बेटी को मारकर खुद आत्महत्या कर ली है Image Source : INDIA TV

नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिला कर अपनी बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में एक सोसायटी में रहने वाले शिवम चौहान का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी ढाई वर्ष की बेटी थी। 

डीसीपी ने बताया कि दो दिन पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात को भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और इसके बाद शिवम घर से कहीं चला गया। उन्होंने बताया कि उसके बाद शिवम की पत्नी ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीसीपी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत