1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को कार चढ़ाकर मारने का प्रयास

नोएडा: जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को कार चढ़ाकर मारने का प्रयास

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 12:32 am IST

कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान यहां डीएनडी पुल पर वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों की दो लोगों ने कार चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया।

नोएडा: जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को कार चढ़ाकर मारने का प्रयास - India TV Hindi
नोएडा: जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को कार चढ़ाकर मारने का प्रयास 

नोएडा: कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के दौरान यहां डीएनडी पुल पर वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों की दो लोगों ने कार चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल को थाना सेक्टर 20 पुलिस डीएनडी पुल पर बैरियर लगाकर लॉकडाउन के अनुपालन में जांच कर रही थी। तभी एक कार में सवार दो युवक वहां पर आए। 

उन्होंने कहा कि जब जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, तो दोनों ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाकर जानबूझकर पुलिस वालों पर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बैरियर तोड़ते हुए दोनों युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया। 

उन्होंने बताया कि दोनों युवक को की गाड़ी डीएनडी पुल से 8 किलोमीटर दूर सर्फाबाद गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि उनका पीछा कर रही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया है। दोनों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत