1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP में शामिल होने पर मुस्लिम महिला से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

BJP में शामिल होने पर मुस्लिम महिला से मारपीट, दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 05:05 pm IST

भाजपा की सदस्यता लेना पर मुस्लिम महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

BJP में शामिल होने पर...- India TV Hindi
BJP में शामिल होने पर मुस्लिम महिला से मारपीट Image Source : ANI

अलीगढ़: भाजपा की सदस्यता लेना पर मुस्लिम महिला के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, दो और आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दरअसल, पीड़ित महिला का आरोप है कि BJP की सदस्यता लेने की जानकारी पर उसके मकान मालिक की पत्नी और बेटे उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने की कोशिश की। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शनिवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में पशुधन प्रसार मंत्री लक्ष्मी नारायण ने  भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। जिसमें कई मुस्लिम महिलाएं भाजपा में शामिल हुईं थीं। इन्हीं महिलाओं में देहली गेट क्षेत्र के एडीए कॉलोनी बिजली घर शाहजमाल निवासी शकील की पत्नी गुलिस्ताना भी शामिल थीं, जिनके साथ ये घटना हुई है। 

गुलिस्ताना एडीए कालोनी में सुल्तान जर्राहा के मकान में किराए पर रहती है। गुलिस्ताना के पति शकील दिल्ली में काम करते हैं। महिला के मुताहिक, रविवार को सुल्ताना जर्राहा की पत्नी मदीना और उनके बेटे सलमान को उनके भाजपा में शामिल होने की जानकारी मिली तो वे गुस्सा करने लगे। महिला ने कहा कि ‘बोले, हिंदू बन जाओ, यहां से निकल जाओ। सलमान ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत