1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, चार दिन पहले इंडोनेशिया से लौटा था शख्स

नोएडा में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, चार दिन पहले इंडोनेशिया से लौटा था शख्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 03:27 pm IST

दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस सामने आया है। इस तरह अब तक नोएडा में कुल 4 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।

Another Coronavirus case confirmed in Noida - India TV Hindi
Another Coronavirus case confirmed in Noida 

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस एक और व्यक्ति में पॉजिटिव पाया गया। इंडोनेशिया से चार दिन पहले लौटा शख्स कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। पीड़ित की उम्र 26 साल है। इसे ग्रेटर नोएडा के Gims में भर्ती कराया गया। यह नोएडा के सेक्टर 41 में रहने वाला है। कोरोना पीड़ित की पत्नी को भी आइसोलेट किया गया था। नोएडा में अब तक 4 मामले सामने आ चुके है। पूरे उत्तर प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 16 मामले सामने आए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, पति और पत्नी इंडोनेशिया घूमने गए थे। चार दिन पहले वहां से लौटे हैं। उसके बाद पति में कोरोना के लक्षण दिखे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उनको गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स ) ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया। हालांकि पत्नी की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 

बताया जा रहा है कि यह शख्स नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। कंपनी के काम से इंडोनेशिया गया था। वापस लौटने के बाद कंपनी गया लेकिन मैनेजमेंट ने कंपनी के बाहर से ही जांच के लिए भेज दिया था।

बुधवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 147 पॉजिटिव मामले आए हैं, सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं जहां पर 38 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है, इसके बाद 25 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर केरल, 16 मामलों के साथ तीसरे नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं। हालांकि हरियाणा के 16 पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों में 14 विदेशी नागरिक हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत