लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित सीमा से ज्यादा रफ्तार से गाड़ी चलाने पर ई-चालान की व्यवस्था लागू की गयी है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गति सीमा के उल्लंघन की समस्या से निपटने के लिए ई-चालान की कार्यवाही शुरू की है
Related Stories
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा आगरा और लखनऊ पर स्थापित किये गये आधुनिक उपकरणों द्वारा ली गयी फोटो तथा डेटा की रिपोर्ट ई-मेल के जरिये लखनऊ और आगरा के यातायात पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भेजकर ई-चालान जारी कराये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यूपीडा द्वारा आगरा और लखनऊ टोल प्लाजा पर यह व्यवस्था की गयी है कि अगर कोई वाहन आगरा से लखनऊ अथवा लखनऊ से आगरा तक की दूरी तीन घण्टे से पहले तय करता है तो उसका चालान निश्चित रूप से किया जाएगा। अब तक 25 ई-चालान जारी किये गये हैं।