1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ओवैसी की पार्टी MIM ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीती 29 सीटें

ओवैसी की पार्टी MIM ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीती 29 सीटें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2017 11:18 pm IST,  Updated : Dec 02, 2017 12:03 am IST

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शुक्रवार को घोषित नतीजों में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने चुनाव में 78 उम्मीदवार उतारे थे।

Asduddin owaisi- India TV Hindi
Asduddin owaisi

हैदराबाद: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शुक्रवार को घोषित नतीजों में असदुद्दीन ओवैसी की मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी ने चुनाव में 78 उम्मीदवार उतारे थे। एमआईएम ने फिरोजाबाद में 11 सीटें और महुल आजमगढ़ में तीन सीटें जीती हैं। असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी ने संभल, अमरोहा, मेरठ और बागपत में दो-दो सीटें और डासना गाजियाबाद, कानपुर, बिजनौर, इलाहाबाद और सीतापुर में एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।

एमआईएम सूत्रों के मुताबिक, उसने फिरोजाबाद में मेयर के चुनाव में दूसरा स्थान हासिल किया है। पार्टी की उम्मीदवार मशरूम फातिमा ने 56,536 मतों के साथ, समाजवादी पार्टी को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। भाजपा की नूतन राठौड़ ने लगभग 99 हजार वोटों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की।

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि राज्य में पार्टी अपने नेताओं और सदस्यों की कड़ी मेहनत के कारण सीटें जीत सकती है। उन्होंने पार्टी का समर्थन करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।इस साल मार्च में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एमआईएम खाता खोलने में असफल रही थी। पार्टी ने 35 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत