1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 5 गिरफ्तार

आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 5 गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2021 01:34 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 01:34 pm IST

आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 5 गिरफ्तार- India TV Hindi
आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 5 गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

आगरा: आगरा में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। खबरों के मुताबिक यूपी ब्लॉक-पंचायत चुनाव में कथित अनियमितताओं के खिलाफ गुरुवार को आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विरोध मार्च का आयोजन किया गया था। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सुना गया। इसपर कार्रवाई करते हुए आगरा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के ब्लॉक-पंचायत चुनाव में कथित अनियमितताओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी के आगरा शहर के अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।  इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए। वहीं समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए भी सुना गया।

इस विरोध मार्च का एक वीडियो भारतीज जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्वीट किया। बीजेपी ने इस ट्वीट में यह सवाल उठाया कि क्या समाजवादी पार्टी पाकिस्तान से चलाई जा रही है? जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ आगरा पुलिस ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विपक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार पर चुनाव जीतने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि

चुनावों में अनियमितताओं के अलावा उन्होंने महंगाई, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी का भी विरोध किया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत