1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के मंदिर परिसर में फांसी के फंदे से लटकते पाए गए पंडित

उत्तर प्रदेश के मंदिर परिसर में फांसी के फंदे से लटकते पाए गए पंडित

 Reported By: IANS
 Published : Jun 26, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 03:11 pm IST

बरेली के बारादरी इलाके में स्थित एक मंदिर परिसर में लगभग तीस साल की उम्र के एक पुजारी फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मंदिर...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मंदिर परिसर में फांसी के फंदे से लटकते पाए गए पंडित Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बरेली: बरेली के बारादरी इलाके में स्थित एक मंदिर परिसर में लगभग तीस साल की उम्र के एक पुजारी फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शव गुरुवार को मिला। पुजारी राम दीक्षित उर्फ मनीष दीक्षित ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन मंदिर में कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया। वह करीब एक दशक से मंदिर परिसर में ही रह रहे थे।

उनके माता-पिता कुछ दिनों पहले ही हरदोई में अपने गांव गए हुए थे। बारादरी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अफसर (एसएसओ) हितांशु शर्मा ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने आत्महत्या की है। वह अंतमुर्खी स्वभाव के थे और अपनी भावनाओं को किसी के साथ साझा नहीं करते थे।"

पुलिस ने कहा, "हमने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसे जानने के लिए हमारी जांच जारी है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत