1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के भारत माता मंदिर में जलाए गए 71 हजार दीप

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के भारत माता मंदिर में जलाए गए 71 हजार दीप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2021 11:50 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 11:50 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के सिगरा स्थित भारत माता मंदिर पर 71 हजार दीप जलाए गए। वहीं अस्सी घाट पर गंगा आरती और दीप जलाकर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की गई।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के भारत माता मंदिर में जलाए गए 71 हजार दीप - India TV Hindi
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के भारत माता मंदिर में जलाए गए 71 हजार दीप  Image Source : PTI FILE PHOTO

वाराणसी/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के सिगरा स्थित भारत माता मंदिर पर 71 हजार दीप जलाए गए। वहीं अस्सी घाट पर गंगा आरती और दीप जलाकर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना की गई। वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मां गंगा को उनके 71वें जन्‍मदिन के मौके पर जन्‍मदिन की बधाई 71 मीटर चुनरी गंगा को समर्पित करके दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 21 दिन तक वाराणसी में 71 आयोजन होंगे। वाराणसी संसदीय क्षेत्र में भाजपा आपको हमारी उमर लग जाय के संकल्प के साथ विभिन्न आयोजन करेगी। 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिवस से 7 अक्तूबर तक उनके पहली बार गुजरात की बागडोर संभालने के दिवस तक सेवा समर्पण अभियान चलाया जाएगा। 

आपकी शुभकामनाएं देश के लिए और कड़ी मेहनत करने की ताकत देती हैं: मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनके जन्मदिन पर मिली असंख्य लोगों की शुभकामनाओं से वह अभिभूत हैं और इसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन शुभकामनाओं से उन्हें और कड़ी मेहनत करने की ताकत मिलती है। अपने 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वालों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमारी साझी यात्रा जारी है, अभी बहुत कुछ करना है। हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक कि मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत के अपने सपने का साकार नहीं कर लेते, जिस भारत के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जिंदगी खपा दी।’’ 

सिलसिलेवार ट्वीट में प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को हुए रिकार्ड टीकाकरण का भी उल्लेख किया और कहा कि हर भारतीय को इस उपलब्धि पर गर्व होगा। उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सकों, नवोन्मेषकों, प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चा के सभी कर्मियों ने टीकाकरण अभियान सफल बनाने के लिए मेहनत की। कोविड-19 को पराजित करने के लिए हमें टीकाकरण अभियान को गति देनी है।’’

प्रधानमंत्री को शुक्रवार को बधाई देने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लगा रहा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले हर किसी के प्रति मैं दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। मैं हर शुभकामना का आनंद उठाता हूं और यह मुझे देश के लिए और कड़ी मेहनत करने की ताकत देता है।’’ प्रधानमंत्री ने जन्मदिन के अवसर पर लोगों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों का भी उल्लेख किया और उन्हें उनके शानदार प्रयासों के लिए सलाम किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी इस अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान चलाने के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष हवन का आयोजन किया गया

वहीं, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष हवन का आयोजन किया। इसके अलावा गरीबों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन शुरू करने और तिरंगा यात्रा निकालने सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 71वां जन्मदिन मनाने के लिए यमुना खादर इलाके के चक चीला में 71 बालिकाओं ने इतनी ही संख्या में केक काटे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत