1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में PFI से जुड़े 25 लोग गिरफ्तार: यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश में PFI से जुड़े 25 लोग गिरफ्तार: यूपी पुलिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 05:48 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 05:52 pm IST

उत्तर प्रदेश में PFI से जुड़े 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियों इन लोगों के विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में जुड़े होने की वजह से की गईं।

Praveen Kumar, IG (Law & Order), Uttar Pradesh- India TV Hindi
Praveen Kumar, IG (Law & Order), Uttar Pradesh Image Source : ANI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने बुधवार को जानकारी दी कि प्रदेश में PFI से जुड़े 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियों इन लोगों के विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में जुड़े होने की वजह से की गईं।

इस बीच यूपी सरकार में मंत्री मोहसीन रजा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग भारतीय इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़े थे, उसके प्रतिबंध के बाद एक नया संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) बना। वे युवाओं को कट्टरपंथी बनाना चाहते हैं और उन्हें आतंकवाद की ओर धकेलना चाहते हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत