1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: निजी कॉलेज के होस्‍टल में छात्र ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पु‍लिस

नोएडा: निजी कॉलेज के होस्‍टल में छात्र ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी, जांच में जुटी पु‍लिस

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2019 02:06 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 02:06 pm IST

मंगलवार सुबह नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पीजीडीएम के एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

representational image- India TV Hindi
representational image

नोएडा: मंगलवार सुबह नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पीजीडीएम के एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक की पहचान इलेवडीन दास (25 वर्ष) के रूप में की गई है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि इलेवडीन दास लायड कॉलेज से पीजीडीएम की पढ़ाई कर रहा था। तथा वह ग्रेटर नोएडा स्थित जे एन हॉस्टल में रहता था। इलेवडीन ने सुबह अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि वहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। अभी तक पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस अभी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत