1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: पुलिस ने 48 घंटों में बरामद की लूटी गई कैब, मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल

नोएडा: पुलिस ने 48 घंटों में बरामद की लूटी गई कैब, मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 11:37 am IST,  Updated : Sep 02, 2019 11:37 am IST

नोएडा पुलिस ने 48 घंटों के भीतर लूटी गई कैब को बरामद करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने रविवार की रात को मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

Noida Encounter - India TV Hindi
Noida Encounter 

नोएडा। नोएडा पुलिस ने 48 घंटों के भीतर लूटी गई कैब को बरामद करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने रविवार की रात को मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों लुटेरे घायल हो गए और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि गाजियाबाद निवासी ओला कैब चालक इमरान से तीन लुटेरों ने 31 अगस्त की रात मारपीट कर उसकी कैब, पर्स, मोबाइल फोन और नगद राशि लूट ली थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना फेस-2 दो पुलिस को बीती रात लुटेरों के एक कंपनी के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो लुटेरों ने गोलीबारी की। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एटा निवासी मनोज और गौतमबुद्ध नगर निवासी जतिन उर्फ बॉबी घायल हो गए। जायसवाल ने बताया कि उनका एक साथी भाग निकला। एसपी ने बताया कि मनोज और जतिन को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई कार, मोबाइल फोन, खाली कारतूस, कुछ नगदी और पर्स बरामद हुआ है। जायसवाल ने बताया कि आरोपियों ने लूटपाट की कई वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत