1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ram Mandir Bhumi Pujan के बाद पीएम मोदी को भेंट की जाएगी 'कोदंड राम' की मूर्ति

Ram Mandir Bhumi Pujan के बाद पीएम मोदी को भेंट की जाएगी 'कोदंड राम' की मूर्ति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 08:39 pm IST

भगवान राम की ये प्रतिमा बेंगलुरु बनाई गई है। दक्षिण भारत में यह प्रतिमा भगवान राम के प्रति लोगों के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। दक्षिण भारत में ही सबसे ज्यादा कोदंड राम की प्रतिमा बनाई जाती है। 

PM Narendra Modi will be gifted Kodand Ram Statue after Ram Mandir Bhumi Pujan । Ram Mandir Bhumi Pu- India TV Hindi
Ram Mandir Bhumi Pujan के बाद पीएम मोदी को भेंट की जाएगी 'कोदंड राम' की मूर्ति Image Source : INDIA TV

अयोध्या. पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी को कोदंड राम की विशेष प्रतिमा भेंट की जाएगी। 500 साल बाद आए इस स्वर्णिम अवसर पर कोदंड राम की मूर्ति  पीएम मोदी की दी जाएगी। कोदंड राम की ये प्रतिमा डेढ़ फीट लंबी है। इस प्रतिमा की खास बात यह है कि जितनी ऊंचाई प्रभू श्रीराम की है, उतना ही ऊंचा उनका धनुष भी है। इस प्रतिभा को कोदंड राम किया जाता है। कोदंड का मतलब है, कठोर धनुष।

भगवान राम की ये प्रतिमा बेंगलुरु बनाई गई है। दक्षिण भारत में यह प्रतिमा भगवान राम के प्रति लोगों के विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। दक्षिण भारत में ही सबसे ज्यादा कोदंड राम की प्रतिमा बनाई जाती है। बुधवार को जब ये प्रतिमा पीएम को दी जाएगी, तब इस उपहार में दक्षिण भारत के लोगों का स्नेह भी इसमें शामिल होगा।

आप ये भी जानना चाहते होंगे कि आखिरी कोदंड राम की ये प्रतिमा पीएम मोदी को क्यों गिफ्ट दी जा रही है। दरअसल हर साल साल भारत सरकार मूर्ति कला की एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाती है। शिल्पकार राममूर्ति ने साल 2016 में कोदंड राम की प्रतिमा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। ये प्रतिमा दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखी गई है। सीएम योगी के राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया था, वहीं उन्हें ये प्रतिमा बहुत पसंद आई। तब सीएम योगी ने ये आदेश दिया कि अयोध्या शोध संस्थान में ऐसी ही 7 फीट की प्रतिमा लगाई जाए।

बताया जाता है कि जब पीएम मोदी को इस प्रतिमा की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी तारीफ की और जब इसकी जानकारी सीएम योगी को मिली तो उन्होंने तय किया कि जब पीएम मोदी राम मंदिर शिलान्यास के लिए अयोध्या आएंगे तो उन्हें ये प्रतिमा भेंट की जाएगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत