1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: वेव मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां बचाई गईं

नोएडा: वेव मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां बचाई गईं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2021 07:41 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 07:41 am IST

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-18 स्थित वेव मॉल में स्पा की आड़ में चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि 14 महिलाओं को देह व्यापार गिरोह के चंगुल से मुक्त करा लिया गया।

नोएडा: वेव मॉल में स्पा...- India TV Hindi
नोएडा: वेव मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 14 युवतियां बचाई गईं Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा (उप्र): गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-18 स्थित वेव मॉल में स्पा की आड़ में चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि 14 महिलाओं को देह व्यापार गिरोह के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। नोएडा के पुलिस उपायुक्त एस राजेश ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ फर्जी ग्राहक भेजकर किया। उन्होंने बताया कि यह धंधा कुछ स्पा में चल रहा था।

उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘‘छापेमारी की कार्रवाई बुधवार को नोएडा सेक्टर-18 स्थित वेव शॉपिंग मॉल स्थित स्पा केंद्रों में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर ग्राहक आते हैं क्योंकि ये स्पा वेश्यावृत्ति में संलिप्त हैं।’’ पुलिस उपायुक्त ने बताया, ‘‘ कुछ नकली ग्राहक वहां भेजे गए। मॉल में कुल 12 स्पा चल रहे थे और सभी में नकली ग्राहक भेजे गए और कुछ केंद्रों में देहव्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।’’

उन्होंने बताया कि 14 महिलाओं को मुक्त कराया गया है और सभी को पुलिस ने पुनर्वास केंद्र भेज दिया है, जबकि पांच लोगों जिनमें से चार ग्राहक एवं एक स्पा मालिक शामिल है, को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत