1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रयागराज: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत

प्रयागराज: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2020 10:06 am IST,  Updated : Nov 17, 2020 10:12 am IST

उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सीनियर नेता और प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलस कर मौत हो गई है।

प्रयागराज: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत- India TV Hindi
प्रयागराज: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत Image Source : FILE

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सीनियर नेता और प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलस कर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की 6 साल की बेटी की मौत पटाखे से झुलसकर हो गई। बच्ची का नाम किया है जो दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रीता बहुगुणा जोशी की पोती किया की मौत आज सुबह करीब तीन बजे, दिल्ली के अस्पताल में हुई। जब प्रयागराज के अस्पताल में किया की हालत बिगड़ने लगी थी तो उसे  दिल्ली एम्स ले जाया गया था। एम्स में डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके और मासूम किया की आखिरकार मौत हो गई।

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज स्थित अपने घर आई थीं। बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। बताया जाता है कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत