1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: प्रियंका गांधी के धरने के मामले में FIR दर्ज, कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

लखनऊ: प्रियंका गांधी के धरने के मामले में FIR दर्ज, कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 01:02 pm IST

कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में यह FIR दर्ज की गई है। प्रियंका गांधी ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया था। इस दौरान प्रियंका के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

लखनऊ: गांधी प्रतिमा पर प्रियंका गांधी के धरने के मामले में FIR दर्ज की गई है। कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन के मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में यह FIR दर्ज की गई है। प्रियंका गांधी ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया था। इस दौरान प्रियंका के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। हालांकि इस FIR में प्रियंका गांधी का नाम नहीं है। जानकारी के मुताबिक 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ ये FIR दर्ज कराई गई है। 

ब्लॉक चुनाव के दौरान बदसलूकी का शिकार महिला से मुलाकात

इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंचीं और उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी का शिकार हुई महिला अनीता यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने महिला के साथ हुई बदसलूकी को लेकर अपनी संवेदना जताई। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंची थी। उन्होंने हजरतगंज पहुंचकर जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और प्रदेश सरकार की तानाशाही और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर सांकेतिक विरोध दर्ज करते हुए मौन धरना दिया था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत