1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रियंका गांधी ने ‘कुपोषण से बच्चों की मौत’ पर योगी सरकार को घेरा, कहा- ‘दिखावटी हैं विकास की बातें’

प्रियंका गांधी ने ‘कुपोषण से बच्चों की मौत’ पर योगी सरकार को घेरा, कहा- ‘दिखावटी हैं विकास की बातें’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2019 09:17 am IST,  Updated : Dec 28, 2019 09:17 am IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दिखावटी विकास की बातें हो रही हैं, लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Congress leader Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Congress leader Priyanka Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ दिखावटी विकास की बातें हो रही हैं, लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बच्चों को मिड-डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है।’’ 

प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘भाजपा शासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की जान जा रही है। ये कैसा शासन है?’’ बता दें कि प्रियंका गांधी जब से ऑफिशियल तौर पर कांग्रेस से जुड़ी हैं, तभी से वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में निरंतर सक्रिय हैं। जमीन से लेकर ट्विटर तक वह कई मौकों पर राज्य की योगी सरकार पर हमला करती रही हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन की यात्रा पर लखनऊ में हैं। आज पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह शुक्रवार को यहां पहुंचीं थी। संभावना है कि इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह पार्टी की प्रदेश इकाई की स्थिति में सुधार के लिए प्रदेश कांग्रेस समिति को संबोधित करने के अलावा सलाहकार परिषद और रणनीति समूह की भी बैठक कर सकती हैं। दरअसल, हाल में कांग्रेस से कई नेताओं को निष्कासित कर दिया गया है। 

कांग्रेस की अपने मुख्यालय से जीपीओ पार्क के सामने अंबेडकर प्रतिमा तक मार्च निकालने की योजना है लेकिन सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगे होने के कारण मार्च निकलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। संशोधित नागरिकता कानून पर हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रियंका की यह पहली लखनऊ यात्रा है। इस हिंसा में 19 लोगों की जान चली गयी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मेरठ में प्रवेश करने से रोक दिया था। वे हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिलने जा रहे थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत