1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी के भगवा वस्त्र पर टिप्पणी के बाद प्रियंका गांधी ने अब ट्विटर पर लिखा- ऊँ ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे

योगी के भगवा वस्त्र पर टिप्पणी के बाद प्रियंका गांधी ने अब ट्विटर पर लिखा- ऊँ ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2019 10:06 am IST,  Updated : Dec 31, 2019 10:06 am IST

यूपी में प्रियंका गांधी और सीएम योगी के बीच भगवे को लेकर वार-पलटवार का दौर जारी है।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi Image Source :

यूपी में प्रियंका गांधी और सीएम योगी के बीच भगवे को लेकर वार-पलटवार का दौर जारी है। सोमवार को लखनऊ में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निजी हमले बोले। जब बीजेपी की ओर से इस पर पलटवार हुआ तो इसके बाद सोमवार देर रात प्रियंका गांधी दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र  ट्वीट किया। प्रियंका ने लिखा, ऊँ ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे।

बता दें कि सीएए के विरोध में हुई हिंसा के आरोपियों से जुर्माना वसूलने की बात पर प्रियंका ने यूपी सरकार पर जमकर हमले बोले। प्रियंका ने यूपी में पुलिस-सरकार पर मिलकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया । मुंख्यमंत्री से पुलिस पर लगाम लगाने को कहा।  

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का प्रियंका गांधी पर पलटवार। भगवा को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई पर दिनेश शर्मा की सफाई- कहा..किसी निर्दोष के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई। दिनेश शर्मा ने कहा- प्रियंका दंगाइयों का समर्थन कर रही हैं। सुर्खियों में बने रहने के लिए नियम-कानून तोड़ रही हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत