1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Hathras जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्वीट कर बोले- इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!

Hathras जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्वीट कर बोले- इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 03:20 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 03:57 pm IST

यूपी के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Rahul Gandhi arrested while on way to Hathras । Hathras जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार- India TV Hindi
Rahul Gandhi arrested: Hathras जा रहे राहुल गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : PTI

नोएडा. यूपी के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। अधिकारियों द्वारा उनकी गाड़ियों को रोके जाने के बाद दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर पैदल ही हाथरस की तरफ जाने लगे, जिसके बाद पुलिस द्वारा काफिले को रोकने पर धक्का मुक्की हुई और राहुल गांधी गिर पड़े।

Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?" नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने बताया कि यहां महामारी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। माननीय हाई कोर्ट की अवमानना हो रही है। अभी हम इनको यहां से आगे नहीं जाने देंगे।

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली।  भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत